नेपाल में सब से बड़ा दिवस देसाई महोत्सव आने वाला है।
उत्तर पाकिस्तान में 22 सिंतबर को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिस में 26 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल लोग हुए हैं।
चीन पावर कंस्ट्रक्शन ग्रुप द्वारा जिम्मेदार श्रीलंका की सबसे बड़ी जलापूर्ति परियोजना यानी उत्तरी कैंडी जल आपूर्ति परियोजना 21 सितंबर को कैंडी में शुरू हो गयी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छंग श्युएयुआन ने एक साथ इस परियोजना की अनावरण रस्म की।
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चीन-पाकिस्तान दोस्ती एफ़एम रेडियो द्वारा चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मिलन समारोह 20 सितंबर को इस्लामाबाद में आयोजित हुआ।
20 सितंबर को ढाका में चीनी सर्दन एयरलाइंस कंपनी और बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रशिक्षण कक्षा का अनावरण हुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 19 सितंबर को कहा कि ब्याज दरों में कटौती करने की और गुंजाइश मौजूद है।
श्रीलंकाई चुनाव आयोग द्वारा जारी खास विज्ञप्ति के मुताबिक, देश में 16 नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवार 7 अक्टूबर को अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।
19 सितंबर को चीन स्थित नेपाल के दूतावास ने पेइचिंग में राष्ट्रीय दिवस के एक सत्कार समारोह का आयोजन किया। चीनी उप विदेश मंत्री ल्वो चाओह्वेइ, चीन स्थित कुछ देशों के राजदूतों या प्रतिनिधियों, चीन में नेपाली प्रतिनिधियों ने सत्कार समारोह में भाग लिया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 19 सितंबर को वक्तव्य जारी कर कड़े शब्दों में अफगानिस्तान में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों की निंदा की और मृतकों के परिवारजनों और अफगान सरकार को सद्भावना दी।
“क्रांति में पुस्तकालय का नवाचार और चीनी अकादमिक संसाधन का प्रयोगात्मक मूल्य”शीर्षक अकादमिक संगोष्ठी 17 सितंबर को दिल्ली में स्थित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (आईआईसी) में आयोजित हुई।
17 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पक्ष में 15 मतों से संयुक्त राष्ट्र संघ के अफगानिस्तान सहायता दल के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया।
16 सितंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में लैंडमार्क बिल्डिंग लोटस टीवी टॉवर की अनावरण रस्म आयोजित हुई। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और श्रीलंका में स्थित चीनी राजदूत छंग श्युएयुआन आदि ने इस रस्म में भाग लिया।