16 मार्च तक नेपाल के दक्षिणी शहर दानुसा में हुए जहरीली शराब मामले से 18 लोगों की मौत हो गई है।गौरतलब है कि 10 मार्च को स्थानीय लोग होली का जश्न मना रहे थे। जबकि कुछ लोग बार में अधिक मात्रा में अज्ञात देसी शराब पीने के बाद मर गए। मेडिकल स्टाफ ने कहा कि इन शराब में मेथनॉल होता है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इन जहरीली शराब पीने के अन्य करीब 30 लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने कहा कि नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी से भारत के कपास निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2019-2020 भारत के कपास निर्यात का अनुमान 42 लाख गांठ लगाया है। कपास की एक गांठ 170 किलोग्राम की होती है। फरवरी के अंत तक भारत ने चीन को 6 लाख गांठ कपास का निर्यात किया था।
पाकिस्तान की सहायता में गये चीनी कृषि मंत्रालय के विशेषज्ञ दल ने 17 मार्च को यह बताया कि मई माह में पाकिस्तान में टिड्डियों की विपत्ति का नया दौर होने की संभावना मौजूद है।
चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी के भारत स्थित संवाददाता चाओ शू द्वारा भेजी गयी एक टिप्पणी में कहा गया है कि 15 मार्च को भारतीय चिकित्सा मंत्रालय ने यह आंकड़ा जारी किया कि भारत में उस दिन तक नये कोरोना वायरस संक्रमण के 107 रोगियों की पुष्टि हुई। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि भावी एक हफ्ते में भारत की महामारी निवारण क्षमताओं का परीक्षण होगा।
पाक सरकार ने 15 मार्च को घोषणा की कि पाकिस्तान में उस दिन कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आये हैं और अब तक कुल 52 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, उनमें से दो मरीज उपचार लेकर ठीक हो गए हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को दक्षिण एशियाई देशों से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के ढांचे के तहत एक साथ नये कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाने की अपील की।
वर्ष 2020 चीन में गरीबी उन्मूलन और खुशहाल समाज के निर्माण के लिए कुंजीभूत साल माना जाता है। पाकिस्तानी अर्थशास्त्री यासिर मसूद ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि चीन ने गरीबी उन्मूलन में विश्व के लिए मूल्यवान अनुभव तैयार किया है।
हाल ही में भारतीय वरिष्ठ मीडियाकर्मी सैबल दास गुप्ता ने चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता के साथ इंटरव्यू में कहा कि नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी ले लड़ने के दौरान चीन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। महामारी से लड़ने का चीन का अनुभव विभिन्न देशों से सीखने लायक है।
चीन ने नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। नए पुष्ट और मृत मामलों की संख्या में कमी जारी है। इसे देखते हुए भारतीय विद्वान और मणिपाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर माधव दास नलपत ने कहा कि इस जन युद्ध में चीन को इसलिए इतनी बड़ी जीत मिली है, क्योंकि चीनी सरकार ने साहसिक और सही विकल्प चुने हैं। चीन के मजबूत महामारी विरोधी उपायों से दुनिया को लाभ हुआ है।
भारत में नए कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है। लोग महामारी की रोकथाम और नियंत्रण पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। भारतीय रॉयल कोलिन्स प्रकाशन ग्रुप के महानिदेशक मोहन के. कलसी ने साक्षात्कार में कहा कि महामारी के मुकाबले में चीन सरकार और जनता के कदम सकारात्मक और प्रभावी हैं। चीन ने समय पर दुनिया के साथ महामारी संबंधी जानकारी साझा की, जो पूरे मानव के प्रति जिम्मेदाराना व्यवहार है।
11 मार्च की रात को मुंबई में नए कोरोनावायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई। यह मुंबई में नए कोरोनावायरस की पहली बार पुष्टिकृत मामले हैं।
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 11 मार्च को बयान जारी कर कहा कि इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 24 से 29 मार्च तक भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होगा।