असम में बाढ़ से 110 लोग मारे गए और 54 लाख लोग प्रभावित
भारत के असम राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 जुलाई को घोषित किया कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या 110 हो गई है और आपदा से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 54 लाख तक पहुंच गई है। वर्तमान में 2,400 गांव अभी भी जलमग्न हैं और 2 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें बाढ़ से नष्ट हो गई हैं। स्थानीय सरकार ने 649 आश्रयों और वितरण केंद्रों का निर्माण किया और 50,559 लोगों को शरण मिली।
पिछले 24 घंटों में लगभग 25.8 लाख गृहपक्षी और पशु प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ से 108 वन्य जीव मारे गए और लोगों ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से बुरी तरह से प्रभावित 134 वन्य जीवों को बचाया।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जुलाई को असम राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को फ़ोन किया और केंद्र सरकार बाढ़ से निपटने के लिए असम राज्य को सभी सहायता प्रदान करेगी।
(आलिया)