भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 9000 से अधिक
2020-04-14 11:02:43
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार स्थानीय समयानुसार 13 अप्रैल की शाम को 5 बजे तक भारत में कोविड-19 के 905 नए मामले दर्ज हुए, जिससे कुल मामलों की संख्या 9352 तक पहुंच गई। 980 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं और 324 लोगों की मौत हो गई।
भारत सरकार ने 13 अप्रैल को घोषणा की कि लॉकडाउन की वजह से भारत में रुके विदेशी यात्रियों के वीजा की समय सीमा 30 अप्रैल तक लंबित होगी।
(ललिता)