तालिबान ने अफगान सुरक्षा बल के 20 नजरबंद व्यक्तियों को रिहा किया

2020-04-13 16:32:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

अफगान तालिबान ने 12 अप्रैल को घोषणा की कि उस संगठन ने अफगान सुरक्षा बल के 20 नजरबंद व्यक्तियों को रिहा किया है। तालिबान प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि अफगान सुरक्षा बल के 20 नजरबंद व्यक्तियों को दक्षिण अफगान के कंधार प्रांत में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर संबंधित फोटो भी जारी किये।

गौरतलब है कि अफगान सरकार 8 अप्रैल से तालिबान के नजरबंद व्यक्तियों को रिहा कर रही है । और 12 अप्रैल तक 300 नजरबंद तालिबान व्यक्तियों को रिहा किया गया है।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories