भारत स्थित चीनी दूतावास ने चीनी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बैग दिया

2020-04-13 15:40:15
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

भारत स्थित चीनी दूतावास ने 12 अप्रैल को परिचय दिया कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के दौरान भारत स्थित चीनी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये चीनी दूतावास ने क्रमशः 200 से अधिक चीनी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बैग दिए, जिस में रक्षात्मक उपकरण शामिल हुए हैं।

हाल ही में चीनी दूतावास ने कुल 27 विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के 237 चीनी विद्यार्थियों को 7500 मास्क, और कई सौ बोतलों वाले निस्संक्रामक और हाथ प्रक्षालक दिये। साथ ही हर स्वास्थ्य बैग में एक कोविड-19 महामारी की रोकथाम व नियंत्रण मैनुअल शामिल किया गया है। स्वास्थ्य बैग पर यह लिखा हुआ है कि मिल-जुलकर वैज्ञानिक रूप से महामारी की रोकथाम करें, और वर्तमान की मुश्किलों को दूर करें। चाहे तुम कहां हो, मातृभूमि तुम्हारे पास ही है, हम तुम्हारे साथ हैं।

स्वास्थ्य बैग प्राप्त करके विद्यार्थियों ने क्रमशः सोशल मीडिया पर यह संदेश भेजा कि मातृभूमि का धन्यवाद, दूतावास का धन्यवाद। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिक रूप से महामारी की रोकथाम करने, मेहनत से पढ़ाई करके देश के लिये योगदान देने का वचन भी दिया।

गौरतलब है कि 24 मार्च की रात से महामारी की रोकथाम करने के लिये पूरे भारत में 21 दिनों तक शहर को बंद करने का कदम उठाया गया। सभी स्कूल बंद हैं। उड़ान, रेल व मार्ग यातायात भी सभी बंद किया गया है। कुरियर का संचालन भी बंद हुआ है। क्योंकि चीनी विद्यार्थी भारत के दस से अधिक प्रांतों में स्थित हैं। इसलिये स्वास्थ्य बैग भेजने के कार्य में बहुत मुश्किलें सामने आयी हैं। चीनी दूतावास ने गाड़ी भेजकर दिल्ली व आसपास में स्थित विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बैग दिया। साथ ही मुंबई व कोलकाता में स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास और भारत में स्थित चीनी पूंजी वाले उद्यमों व प्रवासी मंडलों ने भी समर्थन देकर विभिन्न तरह से हर विद्यार्थी के हाथों में स्वास्थ्य बैग सौंप दिया।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories