कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी हुई

2020-04-13 11:53:58
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

भारतीय मीडिया के अनुसार, 12 अप्रैल को कश्मीर में वास्तविक नियंत्रण रेखा के आसपास भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से गोलाबारी हुई, जिसमें अब तक कम से कम 3 भारतीय आम लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 12 अप्रैल को भारतीय कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पश्चिमी इलाके में स्थित कुपवाड़ा क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने गोलीबारी की। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान से एक बम कुपवाड़ा क्षेत्र के गांव में आकर फटा, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट के अनुसार, अब दोनों पक्षों ने गोलीबारी बंद कर दी। भारत अपने स्थानीय गांववासियों को सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित कर रहा है।

(ललिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories