पाकिस्तानी राष्ट्रपति की चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ दल से मुलाकात
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने 9 अप्रैल को इस्लामाबाद के राष्ट्रपति भवन में चीन सरकार के चिकित्सा विशेषज्ञ दल से मुलाकात की। उन्होंने विश्वास जताया, चीन की सहायता में पाकिस्तान जरूर कोविड-19 को जीतेगा।
आरिफ अल्वी ने कहा कि चीन ने दो महीनों के समय में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण के कार्य में प्रारंभिक परिणाम प्राप्त किये और महामारी के शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन व विभिन्न देशों को सूचना दी, जिसने महामारी के मुकाबले में दुनिया के लिए समय जीता और महान योगदान दिया है।
चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ दल के नेता यानी सिनच्यांग के औषधि प्रशासन के उप प्रधान माओ मिंगहुई ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न सहमतियो के तहत सिनच्यांग ने चिकित्सा विशेषज्ञ दल गठित करके पाकिस्तान में भेजकर महामारी की रोकथाम व नियंत्रण पर आदान-प्रदान किया। निरीक्षण के माध्यम से चीनी विशेषज्ञ दल ने पाकिस्तान की महामारी रोकथाम कार्य के बारे में कुछ लक्षित सलाह दी। उन्हें विश्वास है कि पाकिस्तान की सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान महामारी के मुकाबले में सफलता हासिल करेगा।
आरिफ अल्वी ने मुलाकात के बाद संवाददाता से कहा कि पाकिस्तान कोविड-19 के मुकाबले में चीन द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना करता है। चीन के अनुभवों से पाकिस्तान को महामारी को काबू करने में मदद मिलेगी।
(मीनू)