चीन और बांग्लादेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने ऑनलाइन अनुभव साझा किये

2020-04-09 17:32:54
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

बांग्लादेश स्थित चीनी दूतावास की कोशिश से चीन और बांग्लादेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने 8 अप्रैल को पहली बार वीडियो बैठक के माध्यम से कोविड-19 की रोकथाम व नियंत्रण संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान किया।

चीनी राजदूत ली चीमिंग, बांग्लादेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जाहिद मलिक, शांगहाई के चिकित्सा राहत विशेषज्ञ दल के प्रधान चांग वनहोंग की टीम और बांग्लादेश की चिकित्सा महामारी निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने इस वीडियो बैठक में भाग लिया। वीडियो बैठक में चांग वनहोंग ने बांग्लादेश को महामारी के मुकाबले में चीन के अनुभवों के बारे में जानकारी दी और बांग्लादेश की ठोस स्थिति के अनुसार सुझाव पेश किये।

चीनी राजदूत ली चीमिंग ने कहा कि महामारी की शुरुआत में बांग्लादेश ने चीन को समर्थन व सहायता पहुंचायी। बांग्लादेश में महामारी के प्रकोप के बाद चीनी सरकार, उद्यमों ने बांग्लादेश को मदद दी। चीन महामारी के मुकाबले में बांग्लादेश को और अधिक समर्थन देना चाहता है।

जाहिद मलिक ने महामारी के मुकाबले में बांग्लादेश को सहायता देने पर चीन का आभार व्यक्त किया और चीन के संबंधित अनुभवों को सीखने और सहयोग बढ़ाने की आशा जतायी। उन्हें विश्वास है कि सहयोग के जरिए चीन और बांग्लादेश की मैत्री और मजबूत हो सकेगी।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories