नेपाल में समुदाय-संक्रमित पहला मामला सामने आया

2020-04-05 16:39:05
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने 4 अप्रैल को घोषणा की कि उसी दिन नेपाल में नए कोरोना वायरस से संक्रमित 3 नए मामले सामने आए, जिनमें से एक समुदाय-संक्रमित मामला है। यह नेपाल में सामने आए समुदाय-संक्रमित पहला मामला है।

नए पुष्ट 3 व्यक्तियों में से 2 शख्स हाल ही में भारत से नेपाल लौटे जबकि एक महिला इससे पहले पुष्ट हुए एक मरीज की रिश्तेदार है।

नेपाल में अभी तक कुल 9 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले सभी मरीज विदेश, खासकर मध्य पूर्व और भारत से आए।

भारत में महामारी की गंभीरता को देखकर नेपाली सरकार नाकाबंदी अवधि को बढ़ाने पर चर्चा कर रही है।

(नीलम)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories