भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 601 मामले, अब तक कुल 2902 संक्रमित
2020-04-04 14:22:32
भारत के स्वास्थ्य विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 4 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक, भारत में कोरोना वायरस के कुल 2902 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 58 लोगों की इस वायरस से मौत भी हो चुकी है। भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन किया हुआ है।
भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण फैलने का सिलसिला अभी भी जारी है। आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 601 नए मामले सामने आए हैं, जो भारत में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 24 घंटों में सबसे बड़ी वृद्धि है, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।
(रमेश)