सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

मुंबई के धारावी में कोविड-19 का मामला दर्ज हुआ

2020-04-02 15:51:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

भारतीय मीडिया की 2 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार 1 तारीख को मुंबई की धारावी बस्ती में पहली बार कोविड-19 का मामला दर्ज किया गया। उस रात मरीज की स्थिति बिगड़ गयी, अस्पताल में उस की मृत्यु हो गई।

धारावी झुग्गी भारत का सबसे बड़ा स्लम क्षेत्र है, वहाँ की आबादी घनी है और स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है।

मुंबई नगर निगम अधिकारियों ने मीडिया को इस बात की पुष्टि की कि 1 तारीख की रात को 56 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड-19 से ग्रस्त पाया गया। उसने विदेश यात्रा नहीं की थी। स्थानीय पुलिस ने इस व्यक्ति के रहने वाली इमारत को सीज कर दिया है। भारतीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल की रात तक भारत में कोविड-19 के 1834 मामले दर्ज हुए और 41 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories