भारत में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 32 तक पहुंची
2020-03-31 15:39:50
भारत में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 32 तक पहुंची और पुष्ट मामलों की संख्या 1251 जा पहुंची है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी ।
बयान में कहा गया कि 102 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।
केरल ने कुल 202 पुष्ट नोवेल कोरोना वायरस मामलों की रिपोर्ट की ,जो देश में सर्वाधिक है , जबकि महाराष्ट्र ने 198 मामलों की रिपोर्ट की ,जो दूसरे स्थान पर है।
मंगलवार को देश भर में लॉक डाउन का 7वां दिन है ।लॉक डाउन के दौरान सभी मार्ग ,वायु ,रेल सेवा स्थगित किये जा चुके हैं और सिर्फ़ बहुत ज़रूरी सेवाओं को छूट मिली है।
(वेइतुंग)