सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 15 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा

2020-03-30 15:14:44
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

नेपाल सरकार ने 29 मार्च को यह फैसला किया कि अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 15 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सभी सामान्य अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर नेपाल में प्रवेश करने की पाबंदी लगाई जाएगी।

नेपाल के उप प्रधानमंत्री और प्रतिरक्षा मंत्री के नेतृत्व वाले कोविड-19 की रोकथाम आयोग ने यह फैसला किया। इससे पहले यह प्रतिबंध 22 से 31 मार्च तक था।

हाल के दिनों में नेपाल में लगातार कोविड-19 के 4 मामले दर्ज हुए, जो सभी विदेशों से आए हैं।

नेपाल के मंत्रिमंडल ने उसी दिन फैसला किया कि पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन 7 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है, तो 6 महीने तक जेल की सज़ा पाएगा। इससे पहले नेपाल ने 24 से 31 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया था।

महामारी से ग्रस्त आम लोगों को सहायता देने के लिए नेपाल ने विशेष राहत योजना जारी की, जिसमें बिजली और संचार की फीस में छूट देने जैसी नीतियां शामिल हैं।

नेपाल और भारत की सीमा रेखा के आसपास फंसे नेपाली लोगों को नेपाल में प्रवेश आने की अनुमति मिलेगी, लेकिन उन्हें अलग में रखने की ज़रूरत है।

(ललिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories