कोविड-19 के मुकाबले के लिए चीनी राहत सामग्री नेपाली सरकार को दी गयी
2020-03-29 19:45:12
29 मार्च को चीन के सछ्वांग प्रांत और नेपाल स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से दान के रूप में दी गयी राहत सामग्री नेपाली सरकार को सौंपी गयी ।
नेपाली स्वास्थ्य और आबादी मंत्रालय में आयोजित एक रस्म में चीनी दूतावास की राजदूत हो येनछी ने बताया कि चीन नेपाल को राहत प्रदान करता रहेगा और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा टीम भेजेगा ।(वेइतुंग)