भारत में कोविड-19 के 562 मामले दर्ज
2020-03-26 09:39:15
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत में 25 मार्च की शाम 6 बजे तक कोविड-19 के 43 नए मामले दर्ज हुए, जिससे कुल मामलों की संख्या 562 तक जा पहुंची है। उनमें 40 मरीज़ स्वास्थ्य बहाल होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं, वहीं 9 की मौत हो गई है।
कोविड-19 रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन शुरू कर दिया। नागरिकों से सभी सामाजिक कार्यक्रमों को रद्द करने और दैनिक आवश्यकता का सामान खरीदने के अलावा बाहर न जाने की अपील की गई है।
(ललिता)