25 मार्च को बांग्लादेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 25 तारीख की शाम को राष्ट्रीय टीवी पर भाषण देते हुए कहा कि सरकार निर्यात-उन्मुख उद्योगों के समर्थन के लिए 50 अरब टाका (लगभग 59 करोड़ अमरीकी डॉलर) की सहायता राशि प्रदान करेगी।
हसीना ने कहा कि सरकार बेघर लोगों को 6 महीने के लिए आवास और भोजन सहायता देगी साथ ही एक लाख लोगों को आवास और काम भी प्रदान करेगी, सस्ते भोजन की बिक्री नीति को लागू करेगी। अब बांग्लादेश के बाज़ार में आपूर्ति पर्याप्त है। सरकार घनिष्ट रूप से बाज़ार की स्थिति पर ध्यान दे रही है।
हसीना ने हाल ही में लागू किये गये महामारी का मुकाबला करने वाले कदमों को दोहराया, जिनमें घरेलू सड़कें, रेल, नदी, विमानन और अन्य यात्री परिवहन सेवाओं को निलंबित करना शामिल है।
इससे पहले बांग्लादेश की सरकार ने महामारी के मुकाबले के लिये 26 मार्च से 4 अप्रैल तक छुट्टियों की घोषणा की थी । इस दौरान, अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों और अन्य विभागों को छोड़कर अन्य सरकारी और निजी क्षेत्र बंद थे।
बांग्लादेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 तारीख को जारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में कोविड-19 के कुल 39 मामले दर्ज हुए और 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(वनिता)