अगले 21 दिनों के लिये भारत बंद
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की शाम को टीवी पर भाषण देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उस दिन की आधी रात से पूरे देश में 21 दिनों के लिए शहरों को बंद रखने का कदम उठाया जा रहा है।
मोदी ने कहा कि शहर बंद रखने के कदम उठाने के दौरान "हर गाँव और हर रास्ते पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।" उन्होंने मांग की कि लोग सभी सामाजिक गतिविधियों को रद्द करें, कुछ स्थितियों जैसे कि आवश्यक सामान खरीदने के अलावा बाहर नहीं जाएं।
मोदी ने कहा कि वायरस बेहद तेजी से फैलते हैं, और वायरस को रोकने के लिए संगरोध ही एकमात्र उपाय है, इसलिए पूरे देश में शहरों को बंद रखने का कदम उठाना आवश्यक है।
मोदी ने कहा कि चिकित्सा उपकरण और सुरक्षात्मक उपकरण खरीदने और चिकित्सा कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण को मज़बूत करने के लिए केंद्रीय सरकार एक खरब 50 अरब रुपए खर्च करेगी।
24 तारीख को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार उस दिन शाम 6 बजे तक कोविड-19 के 86 नए मामले दर्ज हुए, और कुल 519 मामले दर्ज हुए और अब तक कुल 9 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी है।
(वनिता)