नेपाल एक हफ़्ते के लिये देश बंदी करेगा
2020-03-24 10:39:23
नेपाल की सरकार ने 23 मार्च की शाम को यह घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 24 तारीख से पूरे देश में एक हफ़्ते तक अपने शहरों को बंद रखेगा।
नेपाल की सरकार द्वारा जारी विज्ञाप्ति में कहा गया है कि 24 से 31 तारीख तक पूरे देश में शहरों को बंद रहने का कदम उठाएगा। सरकार की अनुमति के साथ छोड़कर, सभी घरेलू उड़ानें रद्द होंगी, कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे, निवासी केवल चिकित्सा उपचार की तलाश करने और आवश्यकताएं खरीदने जैसी विशेष परिस्थितियों में ही बाहर जा सकते हैं।
नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री ने 23 तारीख को कहा कि यह कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी और आवश्यक कदम है।
23 तारीख को नेपाल में कोविड-19 का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। यह लड़की कुछ दिनों पहले फ्रांस से नेपाल वापस लौटी थी।
(वनिता)