चीन ने ग्लोबल सैटेलाइट नेविगेशन पर संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय समिति के सम्मेलन में भाग लिया
8 दिसंबर को ग्लोबल सैटेलाइट नेविगेशन पर संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीजी) का छह-दिवसीय 14वां सम्मेलन भारत के बेंगलुरु में आयोजित किया गया। चीन की पेइतो नेविगेशन उपग्रह प्रणाली के मुख्य डिजाइनर यांग छांगफ़ंग ने करीब 50 लोगों से गठित चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सम्मेलन में भाग लिया और पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली पर रिपोर्ट दिया।
इस सम्मेलन की मेज़बानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने की है। चीन, अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ, जापान और भारत आदि देशों से आए वैश्विक और क्षेत्रीय उपग्रह नेविगेशन प्रणाली आपूर्तिकर्ताओं, इटली और संयुक्त अरब अमीरात आदि आईसीजी सदस्य देशों, एशिया-प्रशांत अंतरिक्ष सहयोग संगठन और अंतर्राष्ट्रीय विमानन संघ आदि आईसीजी सहयोगी सदस्य देशों और पर्यवेक्षक सदस्य देशों, ऑस्ट्रेलिया और अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र का क्षेत्रीय केंद्र से आमंत्रित विशेषज्ञों ने भाग लिया। वे उपग्रह नेविगेशन की दुनिया में गर्म विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ चीनी प्रतिनिधिमंडल इस सम्मेलन के सभी विषयों की चर्चा बैठक में भाग लेगा और खास तौर पर पेइतो नेविगेशन उपग्रह प्रणाली की वैश्विक सेवा प्रदान करने के बाद हुई प्रगति को लेकर रिपोर्ट जारी करेगा, ताकि दुनिया के उपग्रह नेविगेशन उद्योग के विकास के लिए योगदान दे सकें।
(नीलम)


