श्रीलंका : राष्ट्रपति चुनाव में गोटाभाया राजपक्षे को मिली जीत

2019-11-18 12:38:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

श्रीलंका के चुनाव आयोग ने 17 नवम्बर को घोषणा की कि विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार गोटाभाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है और देश के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। वे इससे पहले रक्षा और शहरी विकास मंत्रालय के स्थाई मामला सचिव रह चुके हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, गोटाभाया राजपक्षे को 69 लाख से अधिक मत मिले, मत प्राप्ति दर 52.25 प्रतिशत है। वहीं, सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार सजित प्रेमदासा को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें सिर्फ 55 लाख वोट मिले।

चुनाव परिणाम सार्वजनिक होने के बाद गोटाभाया राजपक्षे ने चीनी समाचार एजेंसी शिनहुआ से कहा कि आज खुशी का दिन है, मैं राष्ट्रपति बनकर अपने देश की सेवा करने को तैयार हूँ।

गौरतलब है कि श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 16 नवम्बर को हुए, जिसमें 35 उम्मीदवारों खड़े हुए। चुनाव आयोग के मुताबिक यह चुनाव सफल रहा। इस दौरान किसी भी तरह के हताहत होने और हिंसक घटना की ख़बरें सामने नहीं आयीं। मतदान दर 80 फीसदी से अधिक रही। गोटाभाया राजपक्षे 18 नवम्बर को पद ग्रहण की शपथ लेंगे।

(श्याओ थांग)

शेयर