भारत : “अग्नि-2” मिसाइल का पहली बार सफल रात्रि प्रक्षेपण

2019-11-18 12:35:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/9

भारतीय मीडिया की 17 नवम्बर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 16 नवम्बर की रात को उड़ीसा के कलाम द्वीप में स्थित प्रक्षेपण केंद्र में “अग्नि-2” मिसाइल का पहली बार सफल रात्रि प्रक्षेपण किया।

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा सार्वजनिक की गई सामग्री के अनुसार, ज़मीन से ज़मीन तक मार करने वाली “अग्नि-2” मिसाइल की मारक क्षमता 2 हज़ार किलोमीटर है, जो 1000 किलोग्राम वज़न के कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।  

जानकारी के अनुसार, “अग्नि-2” मिसाइल डीआरडीओ द्वारा अनुसंधान और विकास करने वाली मिसाइल श्रृंखला में से एक है, अभी तक इसे सेना में औपचारिक तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में “अग्नि-4” और “अग्नि-5” मध्यम दूरी और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं।

(श्याओ थांग)

शेयर