श्रीलंकाई कोर्ट ने राष्ट्रपति प्रत्याशी की नागरिकता वाली चुनौती को रद्द किया
2019-10-05 14:46:51
शुक्रवार 4 अक्टूबर को श्रीलंकाई कोर्ट ने राष्ट्रपति प्रत्याशी गोताबाया राजपक्षे के श्रीलंकाई नागरिकता मामले को रद्द कर दिया, तीन जजों की बेंच ने एकमत होकर इस अपील को रद्द कर दिया, जिसने राजपक्षे की नागरिकता पर सवाल उठाया था, राजपक्षे ने वर्ष 2005 में दोबारा श्री लंका की नागरिकता हासिल की थी।
गोताबाया राजपक्षे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई हैं और वो पूर्व सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। गोताबाया को श्रीलंका की लंका पुदोजन पार्टी ने अपना राष्ट्रपति प्रत्याशी चुना है, इस पार्टी के अधयक्ष गोताबाया के भाई राजपक्षे हैं।
बता दें कि नवंबर में श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।
पंकज