नेपाली चिकित्सा विशेषज्ञ को नेपाल सरकार का उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार
हाल ही में, नेपाल के संवैधानिक दिवस को मनाने के लिए नेपाली सरकार ने विभिन्न उद्योगों से उत्कृष्ट योगदान की एक सूची की घोषणा की।
नेपाली डॉ. राजीव कुमार झा 26 सालों से चीन में रह रहे हैं, वे शांक्सी प्रांत शीआन शहर के चिकित्सा अनुसंधान में गैस्ट्रिक-विरोधी दवाओं का अध्ययन करते हैं। अपनी महान उपलब्धियों से उन्हें थर्ड प्राइज ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
राजीव कुमार नेपाली क्रॉस-हिमालय फ्रेंडशिप एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और वर्तमान में शीआन मेडिकल कॉलेज के "राजम मेडिकल लेबोरेटरी" के निदेशक हैं। 2018 में, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान में शीआन नगर सरकार ने राजीव को "शीआन फ्रेंडशिप अवार्ड" से सम्मानित किया और उन्हें "नेपाल-शीआन नागरिक राजदूत" के रूप में नियुक्त किया। 2015 में, राजीव कुमार को शानक्सी प्रांत में "सौ प्रतिभा कार्यक्रम" में विशेषज्ञों की सूची में शामिल किया गया था।
राजीव कुमार झा नेपाल सरकार का पुरस्कार पाकर प्रसन्न और गौरवान्वित हैं। साथ ही उनका मानना है कि उनकी जिम्मेदारी भी इसके साथ-साथ बढ़ रही है।उन्होंने कहा,चाहे किसी भी तरह का काम करते हैं, इससे देश और लोगों को फायदा होना चाहिए। सम्मान जितना अधिक होगा, जिम्मेदारी की भावना उतनी ही भारी होगी।
अंजली