बांग्लादेश : कन्फ्यूशियस अकादमी प्रशिक्षण कक्षा का अनावरण
2019-09-21 14:37:00
20 सितंबर को ढाका में चीनी सर्दन एयरलाइंस कंपनी और बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रशिक्षण कक्षा का अनावरण हुआ।
बेल्ट एंड रोड के निर्माण के चलते अधिकाधिक चीनियों ने बांग्लादेश में निवेश लगाकर कारखाना स्थापित किया जिससे चीन और बांग्लादेश के बीच आदान-प्रदान व सहयोग को बढ़ावा दिया गया है। चीनी एयरलाइंस के ढ़ाका विभाग को रोज सैकड़ों चीनी यात्रियों को सेवा देनी होती है। इस तरह चीनी भाषा सेवा की बड़ी जरूरत भी होती है। कर्मचारियों के चीनी भाषा स्तर को उन्नत करने के लिए चीनी एयरलाइंस के ढ़ाका विभाग ने कन्फ्यूशियस अकादमी के साथ सहयोग कर ढाका में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया ताकि अधिकाधिक चीनी भाषा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया जाए और यात्रियों के लिए बेहतर सेवाएं दी जा सकें।
( हूमिन )



