भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कड़ा कदम, 22 कर अधिकारी किए गए बर्खास्त
भारतीय मीडिया की 26 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 22 भारतीय उच्च स्तरीय कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार या अन्य कदाचार के आरोप से पदों से बर्खास्त किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये अधिकारी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों के कर इकाइयों के हैं। जिनके ऊपर हजारों रुपए से लाखों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।
यह कदम भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मोदी सरकार का प्रयासों का हिस्सा है। गौरतलब है कि इससे पहले जून में भी 27 उच्च स्तरीय कर अधिकारियों को पदों से हटाया गया है। जिनके ऊपर उत्पीड़न करने, रिश्वत लेने, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार देश को नुकसान पहुँचा रहा है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि कुछ हद तक सफलता प्राप्त हो गई, लेकिन हालात अब भी गंभीर है। इसलिए हमें न सिर्फ सरकारों में, बल्कि विभिन्न स्तरों पर इस कदम को मजबूत करना चाहिए।
भारतीय एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार 2014 में मोदी सरकार की स्थापना के बाद अब तक कुल 119,410 अधिकारियों की जांच की गई, जिनमें से 312 लोगों को बर्खास्त किया जा चुका है।
(नीलम)