चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पहली फोटो खींची
2019-08-23 14:53:28
इसरो ने 22 अगस्त को चंद्रयान-2 द्वारा खींची गयी चंद्रमा की पहली फोटो सार्वजनिक की।
यह फोटो 21 अगस्त को लैंडर ने चंद्रमा से 2650 किलोमीटर की दूरी पर खींची। इसरो ने विशेष रूप से फोटो में दो महत्वपूर्ण निशान लगाये, जो चंद्रमा पर स्थित अपोलो मीटीऑराइट क्रेटर और ओरिएंटेल बेसिन हैं।
20 अगस्त को चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर उड़ना शुरू किया। अगर सफल रहा, तो चंद्रयान-2 का लैंडर 7 सितंबर को चंद्रमा पर सोफ्ट लैंडिंग करेगा।
22 जुलाई को प्रक्षेपण होने के बाद चंद्रयान-2 सुचारु रूप से चल रहा है। इस महीने की शुरूआत में इसरो ने चंद्रयान-2 द्वारा खींची गयी पृथ्वी का पहली फोटो सार्वजनिक की थी।
(ललिता)