श्रीलंका शिनच्यांग संबंधित मुद्दे पर चीन का दृढ़ समर्थन करता है- सिरिसेना

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने हाल में कोलंबो में श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छंग श्वेयुआन से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने शिनच्यांग संबंधित मुद्दे पर चीन का दृढ़ समर्थन करने का रूख दोहराया और कहा कि श्रीलंका आतंकवाद के विरोध और चरमपंथ के खिलाफ़ चीन द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन करता है।
राजदूत छंग ने कहा कि शिनच्यांग संबंधित मुद्दे पर श्रीलंका वस्तुगत और निष्पक्ष रूख अपनाता है, चीन इसका प्रशंसक है।
दोनों पक्षों ने एक स्वर में कहा कि चीन और श्रीलंका दोनों बाहरी शक्ति द्वारा“लोकतंत्र और आज़ाद”की आड़ में दूसरे देश के अंदरूनी मामले पर हस्तक्षेप करने का दृढ़ विरोध करते हैं। उन्होंने आशा जतायी कि चीन और श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मंच पर आपसी संपर्क और समन्वय मजबूत करेंगे। एक दूसरे के मूल हितों से संबंधित मामलों पर पारस्परिक समर्थन करेंगे, समान रुप से“बेल्ट एंड रोड”और समान भाग्य वाले समुदाय के सह-निर्माण को आगे बढ़ाएंगे।
(श्याओ थांग)