हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत
उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश में 18 अगस्त को भारी बारिश हुई। बारिश से बाढ़ और भू-स्खलन आदि प्राकृतिक आपदा हुई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हुई।
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में शिमला और कुल्लू दोनों ज़िलों की स्थिति सबसे गंभीर है। शिमला में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई, वहीं कुल्लू में दर्जनों मकान और 60 से अधिक मार्ग बाढ़ से नष्ट हुए। स्थानीय सरकार ने शिमला और कुल्लू दोनों क्षेत्रों में सभी स्कूलों को 19 अगस्त तक बंद करने का एलान किया।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में 18 अगस्त को बारिश की मात्रा पिछले 70 सालों में सबसे अधिक रही। अनुमान है कि 19 और 20 तारीख को और भारी वर्षा जारी रहेगी।
गौरतलब है कि अगस्त महीने में केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में भारी बारिश हुई। इन क्षेत्रों में कम से कम 260 लोगों की मौत हुई और कई लोग लापता हुए।
(श्याओ थांग)



