(फोटो)चंद्रयान-2 ने खींची पृथ्वी की पहली फोटो
2019-08-05 15:51:43
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 द्वारा ली गई तस्वीर को जारी किया है। अंतरिक्ष से ली गईं धरती की तस्वीरों के साथ कई ट्वीट्स करते हुए इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-2 विक्रमलैंडर द्वारा ली गईं धरती की तस्वीरों के पहले सेट. चंद्रयान-2 एलआई4 कैमरे ने 17.37 यूटी पर तीन अगस्त, 2019 को धरती को देखा.’।
गौरतलब है कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को 170 गुणा 45,475 किलोमीटर की एक अंडाकार कक्षा में भारत ने भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क3 के जरिए प्रवेश कराया था। पहले चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग 15 जुलाई को होनी थी लेकिन तय समय से लगभग एक घंटे पहले तकनीकी खराबी का पता चलने के कारण इसे रोक देना पड़ा।
(मीरा)