श्रीलंका में आपात स्थिति फिर बढ़ाई गई
2019-07-23 11:11:26
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने 22 जुलाई को देश में आपात स्थिति एक महीने तक बढ़ाने की घोषणा की।
उन्होंने विज्ञप्ति में कहा कि आपात स्थिति बढ़ाने का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि 21 अप्रैल को श्रीलंका में सिलसिलेवार हमले हुए थे, जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हुई और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। 23 अप्रैल को श्रीलंका में आपात स्थिति लागू की गई। सिरिसेना ने 22 मई और 22 जून को क्रमशः दो बार आपात स्थिति एक महीने तक बढ़ाने की घोषणा की थी।
सिरिसेना ने कहा कि हमला करने वाले सभी संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
(ललिता)