भारत : बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत
2019-07-19 18:20:36

भारतीय मीडिया के अनुसार हाल के दिनों में लगातार जारी बारिश की वजह से भारत के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या सौ के ऊपर हो गई है जबकि 1 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अनुसार सबसे अधिक प्रभावित बिहार और असम प्रदेश में मरने वालों की संख्या क्रमशः 69 और 27 तक पहुँच गई। मिजोरम और उत्तर प्रदेश में भी कई लोग मारे गए। पूरे देश में कुल 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को बाढ़ से जूझना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा आपातकालीन बल के कर्मियों से गठित बचाव दल विभिन्न आपदा क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे हैं। प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारों द्वारा स्थापित राहत शिविरों में बसाया जा रहा है, जहाँ भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यकताएं उपलब्ध हैं।
(नीलम)