सुकी किनारी पनबिजली घर पाक जनता को लाभ देगा
जुलाई की शुरूआत में चीन और पाकिस्तान दोनों पक्षों के चार हजार से अधिक निर्माता पाकिस्तान के सुकी किनारी पनबिजली घर के निर्माण में व्यस्त हैं। चीन-पाक आर्थिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तले इस पनबिजली घर के निर्माण से न सिर्फ़ हजारों पाक तकनीकी मज़दूरों का प्रशिक्षण किया जाएगा, बल्कि पाक जनता को भी इससे लाभ मिलेगा।
सुकी किनारी पनबिजली घर के बाँध पर मज़दूर मेहनत से काम कर रहे हैं, क्योंकि 15 अगस्त से पहले 126 मीटर वाले एक रिसाव विरोधी दीवार को खड़ा करना पड़ेगा, ताकि अगले चरण के काम के लिये दृढ़ आधार तैयार हो सके।
गौरतलब है कि इस पनबिजली घर का निर्माण चीनी कंपनी सीजीजीसी द्वारा पाकिस्तान में पूंजी देने वाले सब से बड़ा पनबिजली कार्यक्रम ही है। इस कार्यक्रम में 1 अरब 96 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर की पूंजी लगायी गयी। इस कार्यक्रम का निर्माण वर्ष 2016 के 31 दिसंबर से शुरू हुआ। ढाई साल की तैयारी व निर्माण के बाद अब सारे कार्यक्रम के 35 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूरा हो गया है।
चंद्रिमा


