श्रीलंका की यात्रा पर है चीनी तिब्बती प्रतिनिधिमंडल
2019-06-14 20:26:18
तिब्बत स्वायत प्रदेश की कम्युनिस्ट पार्टी की जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका की यात्रा की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने श्रीलंकाई संसद अध्यक्ष, संसद महासचिव और स्थानीय धार्मिक सूत्रों और पत्रकारों से संपर्क किया।
यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रभारी शंग सछ्वू ने तिब्बत के प्रति केंद्र सरकार के उसूल व नीति, जन प्रतिनिधि सभा की प्रणाली और जातीय क्षेत्र की स्वशासन व्यवस्था के तिब्बत में सफल प्रयोग आदि का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि चीन और श्रीलंका को परम्परागत मैत्री प्रगाढ़ करनी चाहिए, आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय सामरिक सहयोग साझेदारी संबंध निरंतर आगे बढ़ सके।
श्याओयांग




