ग्वादर में होटल पर हमला
2019-05-12 16:15:05
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम स्थित बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर शहर के एक पाँच सितारा होटल पर 11 मई को हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए।
पाकिस्तान के सेना ब्यूरो ने बयान में कहा कि तीन सशस्त्र व्यक्तियों ने 11 मई को ग्वादर के पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा गार्ड द्वारा रोकने के बाद सशस्त्र व्यक्तियों ने उन्हें गोली की। सुरक्षा बल ने होटल के आसपास क्षेत्र की नाकेबंदी की। होटल में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
स्थानीय मीडिया ने बलूचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री के हवाले से कहा कि अभी तक कई लोग हमले में घायल हुए।
पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बलूचिस्तान मुक्ति सेना ने उसी दिन सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली।
(मीनू)


