कोलंबो में विस्फोट, कम से कम 70 लोगों की मौत
2019-04-21 15:47:49
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 21 अप्रैल को चर्च और होटल समेत कई स्थलों पर बम विस्फोट हुआ। सरकारी विभाग के अनुसार, विस्फोट में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और 260 से अधिक लोग घायल हुए।
श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक दो विस्फोट घटनाएं कोलंबो में स्थित सेंट एंथोनी चर्च और उप नगर में स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च में हुईं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा, कोलंबो में शांगरी-ला होटल और सिनामन ग्रैंड कोलंबो समेत कुछ पाँच सितारा होटलों में भी विस्फोट हुआ।
अभी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
(श्याओ थांग)




