चीन से सूचना तकनीक सीखेगा पाकिस्तान – पाक राष्ट्रपति
2019-04-06 16:51:11
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने 5 अप्रैल को कहा कि सूचना संचार के संदर्भ में चीन की तकनीक विश्व प्रगतिशील है। पाकिस्तान चीन से सूचना तकनीक सीखेगा। उन्होंने उसी दिन आयोजित तीसरी ह्वावेई पाकिस्तान सूचना तकनीक प्रतियोगिता के समापण समारोह में भाग लेते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जा रहा है। पाकिस्तान शिक्षा को भावी तकनीकों के साथ जोड़कर तकनीकी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण करेगा।
समारोह में उपस्थित चीनी राजदूत याओ चींग ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के विकास के लिए अहम है। चीन पाकिस्तान में समाज और जन जीवन के विकास पर ध्यान रखता है। चीन पाकिस्तान के रुपांतर का समादर करता है और पाकिस्तान के शिक्षा कार्यों के विकास में मदद देगा।
( हूमिन )


