सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

पाकिस्तान के ग्वादर में नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधारशिला रखने की रस्म आयोजित

2019-03-30 14:41:44
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

29 मार्च को चीन और पाकिस्तान के बीच आर्थिक गलियारे के ढांचे में महत्वपूर्ण परियोजना यानी पाकिस्तान के ग्वादर के नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधारशिला रखने की रस्म ग्वादर बंदरगाह में आयोजित हुई। इस नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के बाद वर्तमान हवाई अड्डे के दोषों का समाधान किया जाएगा, ग्वादर के आर्थिक विकास और बाहर के बीच संपर्क को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे ग्वादर के मुक्त क्षेत्र और बंदरगाह के विकास को भी मज़बूत किया जाएगा।

29 तारीख को दोपहर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान स्थित चीनी राजदूत याओ चिंग ने ग्वादर में नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधारशिला रखने की रस्म में भाग लिया। इमरान खान ने भाषण देते हुए ग्वादर के विकास के लिए दी गई सहायता के लिए चीन सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

ग्वादर का नया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चीन और पाकिस्तान के बीच आर्थिक गलियारे की प्रमख परियोजना है, जिसमें 1 अरब 70 करोड़ युआन का निवेश किया जाएगा। आधारशिला रखने की रस्म के बाद हवाई अड्डे का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होगा। अनुमान है कि 3 वर्षों बाद इसका निर्माण पूरा होगा। 2026 तक इस नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 5 लाख होगी।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories