यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में 8 की मौत
2019-03-29 16:01:24
29 मार्च की सुबह भारतीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश से ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस-वे पर एक बस ट्रक से टकराई। पुलिस के अनुसार 8 लोग इसमें मारे गए और अन्य 30 घायल हुए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आज सुबह लगभग 5:00 बजे को यात्रियों को ले जा रही एक डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से जा टकराई, जिसमें आठ लोग मारे गए और अन्य 30 घायल हुए।"
"घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई।"
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की संख्या आगे बढ़ने की आशंका है।
अंजली