सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

2019 नेपाल में चीन वस्तुओं की प्रदर्शनी काठमांडू में उद्घाटित

2019-03-29 10:21:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

2019 नेपाल में चीन वस्तुओं की प्रदर्शनी काठमांडू में उद्घाटित

2019 नेपाल में चीन वस्तुओं की प्रदर्शनी काठमांडू में उद्घाटित

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित 2019 नेपाल में चीनी वस्तुओं की प्रदर्शनी 28 मार्च को काठमांडू में भृकुटि मंडप में उद्घाटित हुई।

नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, नेपाल स्थित चीनी दूतावास के आर्थिक काउंसलर चांग फ़ान, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के वाणिज्य विभाग के प्रधान प्येनपा और कानसू प्रांत के वाणिज्य विभाग के उप प्रधान वांग यिंगलिंग आदि अतिथि उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।

मौजूदा प्रदर्शनी 8वें नेपाली अंतरराष्ट्रीय व्यापार एक्सपो के भीतर आयोजित की जा रही है। चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश, कानसू, फ़ूच्येन, शानतोंग और चच्यांग प्रांतों तथा थ्येनचिन शहर से आए 96 उद्योगों ने भाग लिया। प्रदर्शनी हॉल का क्षेत्रफल 1500 वर्गमीटर, प्रतिनिधि मंडल के कुल सदस्य 178 है। उद्योगों और प्रतिनिधियों की संख्या दोनों 8वें नेपाली अंतरराष्ट्रीय व्यापार एक्सपो में सबसे ज्यादा है। प्रदर्शनी में बिजली उपकरण, कृषि उत्पाद और फल, वाहन, मोटर साइकिल और कलपुर्जे, खाद्य पदार्थ और औषधि, टेक्सटाइल वस्तुएं, हस्त कलात्मक वस्तुएं और रोजमर्रा की उपभोग वस्तुएं आदि शामिल हैं

गौरतलब है कि 8वें नेपाली अंतरराष्ट्रीय व्यापार एक्सपो में नेपाल, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया आदि देशों से आए 10 हज़ार से अधिक व्यापारी भाग ले रहे हैं, जिससे चीनी उद्योगों, खास कर पश्चिमी चीन के अविकसित इलाकों के उद्योगों को“बेल्ट एंड रोड”तटीय देशों में बाज़ार खोलने, उत्पादों के निर्यात के संवर्धन और आर्थिक व्यापारिक सहयोग के लिए अधिक मौका मिलेगा।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories