सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

वर्ष 2018 में भारत में 21 लाख 50 हज़ार नये टीबी रोगी दर्ज हुए

2019-03-25 17:07:44
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में भारतीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक रिलीज़ जारी कर बताया कि वर्ष 2018 में भारत में 21 लाख 50 हजार नये टीबी रोगी दर्ज किये गये।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि सार्वजनिक और निजी सेक्टर की संयुक्त पहलकदमी से देश में टीबी इलाज की सफलता दर पहले की 25 प्रतिशत से 83 प्रतिशत तक बढ़ी है। टीबी संक्रमण दर 29 प्रतिशत से 4 प्रतिशत घटी है।

रिलीज़ में दोहराया गया कि वर्ष 2025 से पहले भारत में टीबी का अंत किया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्ष 2017 में विश्व भर में 1 करोड़ लोग टीबी से संक्रमित हुए थे और 16 लाख लोगों ने इस बीमारी से अपनी जान गंवाई।

(वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories