पाकिस्तान ने राष्ट्रीय दिवस पर सैन्य परेड आयोजित की
पाकिस्तान ने 79वें "पाकिस्तान दिवस" मनाने के लिये 23 मार्च को इस्लामाबाद में एक भव्य सैन्य परेड आयोजित की।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी ने सैन्य परेड में कहा कि पाकिस्तान ने उग्रवाद और आतंकवाद जैसे चुनौतियों को पार कर लिया है, लेकिन गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और चरमपंथी विचारों सहित सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं।
अल्वी ने विदेशी संबंधों के बारे में कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि विवादों को बातचीत और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जा सकता है।
पाक प्रधान मंत्री इमरान खान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पाकिस्तानी सरकार सुधारों के माध्यम से पाकिस्तान को कल्याणकारी राज्य में बनाएगी और आशा है कि लोग देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की उम्मीद करता है।
चीनी वायु सेना की उड़ान प्रदर्शन टीम भी इस परेड में शामिल हुई ।उस के शानदार प्रदर्शन ने स्थल पर मौजूद आम लोगों की वाहवाही बटोरी ।
पाकिस्तानी टैंक, बख्तरबंद वाहन, मिसाइल वाहन और बहु-प्रकार के विमानों ने सैन्य परेड में प्रदर्शन किया।
अंजली