सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

अफगान समस्या पर चीन, अमेरिका और रूस ने किया विचार-विमर्श

2019-03-23 16:38:15
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्रालय के अफगान मामलों के विशेष दूत तेंग शीजुन, अमेरिकी के अफगान मामलों के विशेष प्रतिनिधि ज़ल्मय खलीलज़ाद और रूसी राष्ट्रपति के अफगान समस्या के विशेष प्रतिनिधि ज़मीर काबुलोव ने 21 से 22 मार्च तक वाशिंगटन में त्रिपक्षीय विचार-विमर्श किया। उन्होंने मौजूदा अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया की स्थिति पर चर्चा की, और अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक साथ मदद देने पर भी विचार किया। तीनों ने कहा कि वे अफगानिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं। साथ ही अफगानिस्तान द्वारा खुद की अपनी राजनीति, सुरक्षा और आर्थिक मामलों को तय करने के अधिकार का भी सम्मान करते हैं।

तीनों ने विचार-विमर्श जारी रखने पर आम सहमति प्राप्त की। अगले विचार-विमर्श का समय राजनयिक तरीके से तैयार किया जाएगा।

(मीरा)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories