पाकिस्तान की एक रेल गाड़ी पर हुए हमले में 3 की मौत
2019-03-18 11:02:45
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार 17 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक रेल गाड़ी पर बम हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य 6 घायल हुए हैं।
मीडिया ने एक स्थानीय पुलिसकर्मी के हवाले से कहा कि अज्ञात आतंकवादियों ने रेल गाड़ी की पटरी पर रिमोट कंट्रोल से विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट किया। विस्फोट के कारण रेल गाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गये। विस्फोट में कुछ नुकसान पटरियों को भी हुआ। संबंधित रेलवे पर यातायात बन्द कर दिया गया है।
(वनिता)