अफगान सेना ने 51 आतंकी मार गिराए
2019-03-17 16:43:26
अफगान सेना ने 16 मार्च को वक्तव्य जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों में अफगानिस्तान की सेना ने बडघिस प्रांत के बाला मुर्घाब जिले में 51 सशस्त्र व्यक्तियों को मार गिराया।
वक्तव्य के अनुसार, अफगानिस्तान की सेना ने 15 मार्च से हवाई हमले आदि के जरिए आतंकियों को निशाना बनाया। इसमें अब तक 51 सशस्त्र व्यक्ति मारे गए हैं, और कुछ घायल हुए हैं।
हालांकि तालिबान ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
(मीरा)