भारत में चुनावों का हुआ ऐलान
2019-03-11 15:06:54

भारत में चुनावों का हुआ ऐलान
भारत में चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने 10 मार्च को दिल्ली में तारीखों का ऐलान किया।
ये चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे, और सात चरणों में आयोजित किया जाएगा, चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
भारतीय मीडिया के अनुसार, इस साल के चुनाव में कुल 90 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, यह संख्या वर्ष 2014 की तुलना में 8 करोड़ ज्यादा है।
चुनावों की घोषणा के साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश भेज कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
(मीरा)