भारतीय नौसेना का एक मिग-21 युद्ध विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ
2019-03-09 15:13:54
भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 युद्ध विमान 3 मार्च को पश्चिमी भारत के राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें किसी की मौत नहीं हुई। भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 मार्च को यह बात कही।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अपने दैनिक उड़ान के दौरान यह मिग-21 युद्ध विमान क्रैश हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस युद्ध विमान के उड़ान भरने के दौरान किसी पक्षी के टकराने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में पायलट पैराशूट की मदद से कूद कर सुरक्षित धरती पर उतर गया।
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना का मिग – 21 विमान बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वर्ष 2019 में भारतीय नौसेना ने 3 युद्ध विमान क्रैश हुए। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई।(हैया)