नेपाल में मोटरसाइकिल दुर्घटना सबसे अधिक
नेपाली पुलिस ने हाल में एक सड़क दुर्घटना रिपोर्ट जारी की, जिसमें पता चला कि इस वर्ष 4 जनवरी तक, बीते 6 सालों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मोटरसाइकिल से संबंधित घटनाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, मोटरसाइकिल चालकों की हताहत स्थिति सबसे गंभीर है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 6 सालों में नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 12135 लोगों की मौत हुई, जिनमें 60 प्रतिशत से अधिक लोग मोटरसाइकिल चालक हैं।
नेपाली यातायात प्रबंधन विभाग की आंकड़ों के मुताबिक, काठमांडू के घाटी क्षेत्र में पंजीकृत मोटरसाइकिलों की संख्या 10 लाख से ज्यादा है, हर रोज़ सड़क पर 8 लाख वाहनों में करीब 7 लाख मोटरसाइकिल ही हैं। पुलिस के अनुसार, ओवरस्पीड, नशे में ड्राइविंग, ओवरलोड, नियमों का उल्लंघन करने वाला ओवरटेक, वाहनों का खराब हो जाना आदि नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं।
(श्याओ थांग)