इस दिसंबर में 13वां दक्षिण एशियाई खेल आयोजित :नेपाल
नेपाली ओलंपिक समिति ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की आयोजन अवधि में फिर से परिवर्तन किया। इस बार का दक्षिण एशियाई खेल 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा। नेपाली ओलंपिक समिति ने 5 मार्च को नेपाल की राजधानी काठमांडू में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया और इस बात की घोषणा की।
नेपाली युवा और खेल मंत्रालय पर इस बार के खेलों के तैयारी की जिम्मेदारी है। संवाददाता सम्मेलन में संबंधित अधिकारी ने कहा कि स्पोर्ट्स हॉल समेत संबंधित स्थलों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। विश्वास है कि समय पर इस बार के खेल आयोजित होंगे।
वर्ष 2016 फरवरी भारत में आयोजित 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की समाप्ति के बाद नेपाल ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का भार संभाला। इसके बाद नेपाल आयोजन अवधि को दो बार स्थगित कर चुका है।
पता चला है कि 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के स्थलों में नेपाल के काठमांडू और पोखरा जैसे शहर शामिल होंगे।(हैया)