सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

भारतीय पनडुब्बी को बाहर खदेड़ा गया :पाकिस्तान , भारत ने इन शब्दों से इनकार किया

2019-03-06 15:30:08
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

पाक नौसेना के युद्धपोतों ने 4 मार्च की रात पाकिस्तान के प्रादेशिक समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करने वाली एक भारतीय पनडुब्बी को मॉनीटर किया। इसके बाद पाक युद्धपोतों ने इस भारतीय पनडुब्बी को बाहर खदेड़ा। लेकिन भारतीय सेना ने इन शब्दों से इनकार किया। पाक सेना ने 5 मार्च को इस बात की घोषणा की।

पाक सेना के समाचार ब्यूरो ने बयान जारी किया कि एक भारतीय पनडुब्बी ने दक्षिण पाकिस्तान समुद्र क्षेत्र से पाक प्रादेशिक समुद्र में प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन पाक नौसेना ने इस पनडुब्बी के स्थल की खोज कर इसे बाहर खदेड़ा।

एक अन्य बयान के अनुसार पाक नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाक नौसेना अपने प्रादेशिक समुद्र की रक्षा करेगी। पाक नौसेना के पास सभी आक्रमण का विरोध करने की क्षमता है।

बाद में भारतीय नौसेना ने बयान दिया और पाकिस्तान को “गलत सूचना प्रसार” की निंदा की। भारतीय मीडिया ने रिपोर्ट की कि वर्ष 2016 नवंबर में एक वीडिया को तोड़-मरोड़कर पाकिस्तान ने ये वीडियो जारी किया।

(हैया)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories